Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : हैवी ब्लास्टिंग से दहला गांव, दर्जनों घरों में आई दरार

Tandwa (Chatra). टंडवा के कबरा, वृंदा आदि गांवों में रविवार दोपहर शिवपुर के निर्माणाधीन रेलवे लाइन के दौरान बोल्डर तोड़ने के लिए की गई हैवी ब्लास्टिंग से दर्जनों घरों में दरार आ गई. ब्लास्टिंग इतनी जबरदस्त थी कि करीब 80 से 90 घर क्षतिग्रस्त हो गए. ब्लास्टिंग के समय अधिकतर लोग अपने-अपने घरों में मौजूद थे. अचानक दोपहर के समय हुई ब्लास्टिंग से लोग दहल गए. इसकी गूंज पांच किलोमीटर तक सुनाई दी. लोग डरे सहमे अपने-अपने घरों से निकल गए. ब्लास्टिंग की घटना पर कबरा पंचायत मुखिया समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने गहरा दु:ख जताया है. रेलवे, संबंधित ठेकेदार एवं कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं जिला प्रशासन से भुक्तभोगियों को मुआवजा दिलाने की सिफारिश की है. इसे भी पढ़ें :गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-youth-arrested-with-desi-katta-was-making-reel-for-youtube/">गढ़वा

: देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, यूट्यूब के लिए बना रहा था रील

जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी : सीओ

हैवी ब्लास्टिंग की घटना पर टंडवा सीओ विजय कुमार दास ने बताया कि कुल कितने घर क्षतिग्रस्त हुए हैं इसकी सही जांच कर कार्रवाई की प्रक्रिया भी की जाएगी. हैवी ब्लास्टिंग से घरों में आई दरार ने एकबारगी लोगो को झकझोर दिया है. बताया जाता है कि ब्लास्टिंग इतनी तेज थी कि मिस्रोल पंचायत तक इसकी गूंज सुनाई पड़ी. ब्लास्टिंग से किन-किन गांव में कितने घरों की क्षति हुई, इसकी रिपोर्ट जांच के बाद सामने आएगी. इसे भी पढ़ें :हेमंत">https://lagatar.in/crime-naxalism-and-atrocities-on-women-increased-in-hemant-government-babulal-marandi/">हेमंत

सरकार में बढ़ा अपराध-नक्सलवाद और महिलाओं पर अत्याचार : बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही