Search

 
 
 

चतरा : ग्रामीणों ने कुत्तों के हमले से घायल हिरण की बचाई जान, वन विभाग को सौंपा

 
Pratappur (Chatra) :  प्रतापपुर के हारा गांव में शनिवार की रात एक हिरण भटक कर गांव पहुंच गया. उस पर नजर पड़ते ही कुत्तों ने हमला कर हिरण को जख्मी कर दिया. इस दौरान वहां पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से कुत्तों को खदेड़ किसी प्रकार हिरण की जान बचाई. फिर घटना की सूचना वन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी अपने कुछ साथियों के साथ गांव पहुंचकर हिरण को अपने कब्जे में ले लिया. वन विभाग ही अब हिरण का इलाज कराएगा. ग्रामीणों ने बताया कि हिरण पर कुत्तों के हमला किए जाने का यह तीसरा मामला है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ol-chiki-hool-baisi-shibu-hemants-b-team-jharkhand-stop-showing-off-adivasi-sengel/">जमशेदपुर

: “ओल चिकी हूल बैसी” शिबू-हेमंत की बी टीम, झारखंड बंद दिखावा- आदिवासी सेंगेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही