Search

चतरा : पिता चल बसे तो आर्थिक तंगी के बीच ऑनलाइन पढ़ कर साइंस में 7वां टॉपर बना शशि

Vinit Upadhyay
Chatra : चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड के शशि कुमार ने जैक बोर्ड की परीक्षा में झारखंड में बारहवीं विज्ञान संकाय में 7वां स्थान प्राप्त किया है. शशि के पिता विनोद कुमार दांगी का 2018 में देहांत होने के बाद शशि को गरीबी और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा. शशि ने 2021 में 10वीं की परीक्षा में जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया था. आर्थिक तंगी के कारण शशि ने बारहवीं की पढ़ाई अपने गांव के ही स्कूल से किया है.

सेना में अपनी सेवा देना चाहता है शशि

शशि ने बताया- मैंने दसवीं के बाद डीएसपी प्रशांत भैया की मदद से फिजिक्स वाला (PW) का ऑनलाइन कोर्स लिया था. उसी की मदद से मैंने ये मुकाम हासिल किया है. शशि इस बार जेईई मेंस पास करके जेईई एडवांस की तैयारी कर रहा है. साथ ही यूपीएससी एनडीए की परीक्षा पास कर सेना में अपनी सेवा देना चाहता है. इस रिजल्ट का श्रेय शशि अपनी मां शीला देवी, मामा जितेंद्र कुमार दांगी, बहन संध्या कुमारी, डीएसपी प्रशांत कुमार, आनंद, नीरज, विकास, तरुण, रंजीत भैया को दिया है.
इसे भी पढ़ें – इंटरमीडिएट">https://lagatar.in/ramgarhs-divya-became-state-topper-by-scoring-95-8-marks-in-intermediate-wants-to-become-a-doctor/">इंटरमीडिएट

में 95.8% अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी रामगढ़ की दिव्या, बनना चाहती है डॉक्टर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp