Search

चतरा : क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी सम्मानित

इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय दीभा में हुआ सम्मान समारोह

Chatra : स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय दीभा में गुरुवार को समारोहपूर्वक 34वीं क्षेत्रीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चतरा सदर के थाना प्रभारी मनोहर करमाली, चतरा सिटी अस्पताल के डॉ. कुमार उत्तम, प्राचार्य पवन कुमार दास और संगणक के वरीय आचार्य राजेश कुमार उपस्थित थे. उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया. अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अपना लक्ष्य निर्धारित करता है, तो उस लक्ष्य को पाने के लिए तन्मयता से लगना होगा. सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों ने 21-22 जुलाई को महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर सीवान बिहार में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 18 गोल्ड, 11 सिल्वर व छह ब्रांज मेडल और सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में आयोजित टेबल सॉकर में 28 गोल्ड और छह सिल्वर, कैरम में चार गोल्ड व 12 सिल्वर मेडल लेकर विद्यालय को गौरवान्वित किया. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतन पांडेय, सचिव संजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश साह ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सभी विजेता प्रतिभागी विद्यालय के आचार्य संदीप कुमार व विकास केशरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए थे. उनके साथ आचार्य रविंद्र सिंह, किरण कुमारी व रविप्रभा आर्य संरक्षक के रूप में साथ गए थे. इसे भी पढ़ें : सिर्फ">https://lagatar.in/it-will-not-happen-only-by-suspension-police-station-police-will-soon-catch-killers-subhash-munda-babulal/">सिर्फ

थानेदार के निलंबन से नहीं होगा, सुभाष मुंडा के हत्यारों को जल्द पकड़े पुलिस- बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp