Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा : बस से उतरने के दौरान गिरने से महिला की मौत, ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम की

मुख्य पथ को जाम किये जाने की खबर पर सीओ अनिल कुमार और थाना प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया.
Advertisement
Advertisement

 

 Chatra :  चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के चतरा-सिमरिया मुख्य पथ स्थित सीमा गांव के पास दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गयी. महिला की पहचान सीमा गांव निवासी रीता देवी (32) पति स्व श्रीराम रविदास के रूप में हुई है.

 

परिजनों के अनुसार रीता देवी चतरा से टंडवा जाने वाली राज यात्री बस से अपने गांव लौट रही थी. सीमा चौक के पास बस रुकवाकर वह उतरने लगी. इसी दौरान चालक ने अचानक बस आगे बढ़ा दी,  जिससे महिला संतुलन खोकर नीचे गिर गयी.  

 

परिजन व ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल ले आये,  जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हजारीबाग रेफर कर दिया.लेकिन हजारीबाग मेडिकल कॉलेज जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.  

 

घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ चतरा-सिमरिया मुख्य पथ को जाम कर दिया. पुलिस बस को जब्त कर थाना ले आयी है. मुख्य पथ को जाम किये जाने की खबर पर सीओ अनिल कुमार और थाना प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि रीता देवी (मृतकः के पति की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है. इस परिवार के तीन बच्चियां और दो बच्चे अब बेसहारा हो गये हैं. मांग की गयी है कि  सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जाये.  ताकि इन बच्चों का पालन पोषण हो सके. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही