Search

 
 
 

चतराः एनडीपीएस और यूएपी एक्ट पर कार्यशाला, पुलिसकर्मियों को दी गई जानकारी

 
Chatra: पुलिसकर्मियों को एनडीपीएस और यूएपी एक्ट की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर डीएसपी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में रविवार पुलिस लाइन में यह कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का आयोजन एनडीपीएस और यूएपी एक्ट से संबंधित कांडों के अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया. ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष को मजबूत करने, विचारण में अभियुक्त के रिहाई पर विवेचना, न्यायालय के समन्वय से कांडों का शीघ्र विचारण और विचारण पश्चात संलिप्त अपराधकर्मियों के विरूद्ध दोषसिद्धि बढ़ाने पर चर्चा करना था. इस कार्यशाला में पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा इस प्रकार के कांडों में आने वाले विभिन्न समस्याओं को लोक अभियोजकों, विधि सलाहकार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ साझा किया गया और विधि सम्मत उचित हल निकालने पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-shiv-mahapuran-katha-begins-in-govindpur-1-25-lakh-earthly-shivling-will-be-worshiped/">धनबाद

: गोविंदपुर में शिव महापुराण कथा शुरू, होगी सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की पूजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही