Search

 
 
 

चतरा : सेल्फी लेने के फेर में तमासीन फॉल में डूबा युवक

 
युवक बिहार के सीवान जिले के भैरवा प्रखंड का था रहने वाला 11 दोस्तों संग पूजा करने आया था मां भद्रकाली मंदिर कोडरमा जिले की एक कंपनी में करता था काम Kanhachatti (Chatra) : चतरा जिले के कान्हाचट्टी के सबसे मनोरम दृश्यों में शामिल जलप्रपात तमासीन में सेल्फी लेने के फेर में युवक डूब गया. जब पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा था, तो कुछ युवक मस्ती करने तमासीन आए थे. इनमें एक युवक सेल्फी लेने के फेर में जलप्रपात के सबसे बड़े दह में जा समाया. खाई में गिरे युवक के दोस्तों ने उसका नाम दुर्गेश कुशवाहा बताया. वह बिहार के सीवान जिले के भैरवा प्रखंड निवासी कंचन कुशवाहा का बेटा था. दोस्तों के प्रयास के बाद जब युवक नहीं मिला, तो स्थानीय लोगो को इसकी जानकारी दी गई. उसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रखंड और राजपुर थाना प्रशासन को जानकारी दी. कान्हाचट्टी के सीओ हुलास महतो एवं थाना प्रभारी राजपुर भोला नाथ दास तुरंत तमासीन जलप्रपात पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खाई में गिरे युवक की खोजबीन शुरू कराई. लेकिन लगभग चार से पांच घंटे खोजने के बाद भी युवक का शव नहीं मिल पाया. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-four-minor-children-of-third-class-being-taken-to-surat-were-freed/">गिरिडीह

: सूरत ले जाए जा रहे तिसरी के चार नाबालिग बच्चों को कराया मुक्त

युवक का शव नहीं मिल सका, गुरूवार को फिर होगी खोजबीन

सीओ ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू हुई, लेकिन शाम में अंधेरा होने एवं खाई में ज्यादा पानी होने के कारण तलाशी रोक दी गई. पुनः अगले दिन स्थानीय या फिर चौपारण से गोताखोरों को बुलवाकर खोज कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि तमासीन में कई जगह जगह पत्थरों पर लिखा हुआ है कि लाल निशान पार नहीं करें. उसके बाद भी लोग सेल्फी के फेरे में खाई में चले जा रहे हैं. सभी युवक कोडरमा जिले के चंदवारा क्षेत्र की एक कंपनी में काम करने वाले युवक दुर्गेश के साथ पूजा करने भद्रकाली आए थे और फिर तमासीन गए. 12 युवकों में आठ उत्तर प्रदेश देवरिया और चार युवक बिहार के सीवान स्थित बड़गांव के रहनेवाले थे. सभी युवक कोडरमा जिले के चंदवारा क्षेत्र के बोंडा नामक स्थान पर काम करते हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chief-minister-hemant-sorens-program-on-18th-preparation-started/">चाईबासा

: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम 18 को, तैयारी शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही