Search

 
 
 

चतरा के चमारी राम व उनकी पत्नी ने किया देहदान

 
  • रिम्स में अब तक 48 लोगों ने भरा है देह दान का फॉर्म
Ranchi : चतरा जिले के पथलगड़ा गांव के रहने वाले 80 वर्षीय चमारी राम और उनकी पत्नी ने मृत्यु पश्चात अपना शरीर राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के मेडिकल छात्रों की पढ़ाई के लिए दान करने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही देह दान करने के लिए संकल्प लेने वालों की संख्या 48 हो गई है. इनमें से 6 देह रिम्स को प्राप्त हो चुके हैं. बता दें कि चमारी राम सिद्धो प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद से 2000 में सेवानिवृत हुए थे. पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्होंने अपने इलाके में कई कदम उठाए हैं और समय समय पर पौधरोपण करते रहते हैं. चमारी और उनकी धर्मपत्नी की इच्छा है कि उनका देह समाज के कल्याण के लिए उपयोग हो , इसलिए उन्होंने देह दान का निर्णय लिया है.

रिम्स के एनाटॉमी विभाग के छात्र करेंगे अध्ययन

एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों को शारीरिक संरचना की शिक्षा देने में इनके शरीर का उपयोग किया जाएगा. एनाटॉमी विभाग में छात्रों को शरीर का वाह्य, आंतरिक और सूक्ष्मदर्शी अध्ययन कराया जाएगा. रिम्स की वेबसाइट पर देहदान (बॉडी डोनेशन) फॉर्म उपलब्ध है. देहदान के इच्छुक लोग इस फॉर्म को दो सेट में भर कर रिम्स के एनाटॉमी विभाग में जमा कर सकते हैं. संकल्प लेने वाले लोगों में किसी की मृत्यु के बाद सूचना मिलने पर रिम्स से एम्बुलेंस भेजा जाता है. परिजनों से इस काम के लिए एक भी रुपया नहीं लिया जाता है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cadre-ips-ajay-bhatnagar-appointed-as-special-director-of-cbi/">झारखंड

कैडर के IPS अजय भटनागर बने सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही