Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा के छह पीडीएस डीलर सस्पेंड, 42 को शोकॉज

Chatra : चतरा जिले के छह पीडीएस डीलर को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं 42 डीलर को शोकॉज किया गया है. दरअसल सीएम के निर्देश के बाद 10 मार्च को 12 प्रखंडों और एक नगर परिषद क्षेत्र में डीसी अबू इमरान की ओर से गठित पदाधिकारियों की टीम ने सरकारी उचित मूल्य की दुकानों की जांच की थी. जांचोपरांत प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार डीसी के निर्देश पर डीएसओ सलमान जफर खिजरी ने छह डीलर को निलंबित और 42 डीलर से स्पष्टीकरण की मांग की है. इसे भी पढ़ें :अपोलो">https://lagatar.in/apollo-chennai-doctors-facility-now-in-ranchi-hospital-will-open-soon/">अपोलो

चेन्नई के डॉक्टरों की सुविधा अब रांची में भी, जल्द खुलेगा अस्पताल

रूद के राशन डीलर की अनुज्ञप्ति रद्द

Hazaribagh : शांति महिला विकास संघ रूद इचाक पर जन वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डधारियों को प्रतिमाह मिलने वाले अनाज की मात्रा में प्रति यूनिट आधा किलोग्राम राशन कम देने का आरोप लगा है. माह सितंबर 2022 के नि:शुल्क राशन के वितरण में प्रति यूनिट एक किलोग्राम कटौती कर लाभुकों को देने के आरोप में झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2022 एवं अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन के आधार पर राशन डीलर की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गई है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि शांति महिला विकास संघ पर लगे आरोप की पुष्टि एवं उसके समर्पित स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने के कारण 03/09 ग्राम रूद, इचाक की अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : नियोजन">https://lagatar.in/students-will-gherao-vidhansabha-on-march-20-regarding-planning-policy-safi-imam/">नियोजन

नीति को लेकर 20 मार्च को छात्र करेंगे विधानसभा घेराव : सफी इमाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही