Search

 
 
 

चतरा का बेटा ही चतरा का सांसद बनें : लालसूरज

 
Panki, Palamu: पांकी के सिंचाई विभाग मैदान में रविवार को बाहरी हटाओ-चतरा बचाओ महा सम्मेलन में स्थानीय उम्मीदवार देने की मांग जोरदार तरीके से उठायी गयी. स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर आयोजित रायशुमारी महासम्मेलन में लाल सूरज ने कहा कि जो हमारे सुख-दुख में साथ नहीं हो ऐसे सांसद के होने अथवा नहीं होने का यहां के लोगों को क्या लाभ. सांसद ने सपना दिखाया था कि रेल पर चढ़कर आयेंगे. सपना आज भी अधूरा है. चतरा सांसद सुनील सिंह फोन तक नहीं उठाते. गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सांसद की अनुशंसा के लिए खोजते रहते हैं लेकिन उनका दर्शन नहीं हो पाता. बाहरी लोगों ने सांसद बन कर चतरा को जमकर लूटा. उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद नहीं होने की वजह से आजादी काल से अब तक चतरा का समुचित विकास नहीं हो सका. इसका मलाल हैं चतरावासियों को है. इसे भी पढ़ें-नीतीश">https://lagatar.in/nitish-has-gone-under-the-feet-of-pm-modi-lalu/">नीतीश

पीएम मोदी के पैरों के नीचे चले गए- लालू

बाहरी उम्मीदवार का जमानत जब्त करवायेंगे : लाल सूरज

लाल सूरज ने कहा कि इस बार बाहरी उम्मीदवार को जमानत जब्त कर सत्ता से बेदखल किया जायेगा. चतरा का बेटा ही चतरा का सांसद बने इसके लिए हमें संकल्पित होने की आवश्यकता है. मौके पर निरंजन यादव, सुरेन्द्र सिंह, भीम शुक्ला, मुखिया संतोष मेहता, मुखिया प्रतिनिधि सुजीत भुईया, ताल पंचायत मुखिया अनिता लोहरा, पूर्व मुखिया रविंद्र पासवान, अजय पासवान, देवचंद यादव, सौदागर सिंह, सतेन्द्र सिंह, भागलपुरी यादव, ब्रृजदेव सिंह, अरविंद सिंह, शैलेन्द्र सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-does-not-lose-hope-says-doors-for-alliance-with-tmc-are-still-open/">कांग्रेस

ने आस नहीं छोड़ी, कहा, टीएमसी के साथ गठबंधन के दरवाजे अब भी खुले हैं

रिमझिम बारिश के बावजूद जमी रही भीड़

बाहरी हटाओ चतरा बचाओ रायशुमारी महासम्मेलन के दिन रविवार की सुबह से ही बारिश होती रही. रायशुमारी के दौरान भी रिमझिम बारिश में लोगों की भीड़ जमी रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही