Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा की दो खबरें : नाजायज संबंध से नाराज पति ने की पत्नी की हत्या

फोन पर आरोपी पति ने ग्रामीणों को दी घटना की जानकारी जंगल में फेंके शव को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी पति फरार Chatra : चतरा सदर थाना क्षेत्र के पाराडीह गांव स्थित भुइंया टोली में चरकू भुइंया ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जाता है. पत्नी के नाजायज संबंध से नाराज पति ने पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया. वहीं पत्नी की हत्या के बाद खुद फोन कर ग्रामीणों को अपनी पत्नी की हत्या कर शव को जंगल मे फेंके जाने की सूचना दी. ग्रामीणों को जैसे ही इसकी सूचना मिली, तो ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद एसडीपीओ अविनाश कुमार मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें :गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-police-pasted-the-advertisement-at-the-house-of-the-accused-of-theft/">गुड़ाबांदा

: पुलिस ने चोरी के आरोपी के घर चस्पाया इश्तेहार

आरोपी पति की तलाश जारी

पुलिस मामले की पड़ताल कर आरोपी पति को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार महिला का बधार गांव निवासी महेन्द्र साव के साथ पिछले कुछ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसको लेकर कई बार गांव में पंचायत भी कराई गई थी. बावजूद दोनों का प्रेम प्रसंग जारी था, जो महिला के परिवारवालों और पति को नागवार गुजरा. इसी रोष में पति ने महिला की हत्या कर दी. दूसरी खबर

जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिर कर दो बच्चियों की मौत

Chatra : जामुन के पेड़ से गिरने से 14 साल की दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई. मामला चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव की है. फूलमती कुमारी व छोटी कुमारी जामुन तोड़ने गई थी. जामुन तोड़ने के दौरान अचानक पेड़ की टहनी टूटने से दोनों बच्चियां पेड़ से नीचे गिर गईं. दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-trial-run-of-vande-bharat-train-for-the-second-time-operation-will-start-from-june-27/">हजारीबाग

: दूसरी बार वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन, 27 जून से शुरू होगा परिचालन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही