Ranchi : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को बोकारो जिले के गोमिया व चतरोचट्टी और हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. इस दौरान एनआईए ने डिजिटल उपकरण के अलावा हथियार भी बरामद किये हैं. बताया जा रहा है कि फरवरी 2024 में बोकारो जिले के चतरोचट्टी में पुलिस और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ मामले में एनआईए ने यह कार्रवाई की है. यह छापेमारी नक्सली गतिविधि में शामिल लोग और नक्सली समर्थकों के ठिकानों पर हुई है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है.
चतरोचट्टी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : बोकारो के गोमिया और हजारीबाग के विष्णुगढ़ में NIA का छापा
Last Updated: Jan 04, 2025 12:00 AM (IST)