Search

 
 
 

छात्रों की गूंज : राहुल गांधी ने  महिलाओं को आमंत्रित किया, अनुभव, संघर्ष, सपने साझा करने का आह्वान

National News : प्रत्येक  महिला ने 20-30 या 40 मिनट में यह बताया कि एक भारतीय महिला होने के नाते उन्हें कैसा महसूस होता है, समाज उनके साथ किस तरह का व्यवहार करता है. उन्हें अच्छी बातें  और बुरी बातें क्या महसूस हुईं.
 
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

 National News :  राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के पुणे में 22 अगस्त,शनिवार को आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में महिलाओं को आमंत्रित किया है. उन्होंने कहा कि  यह कार्यक्रम महिलाओं को अपने अनुभवों, चिंताओं और चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा.

 

 

खबर है कि कार्यक्रम पुणे के एआईएसएसएमएस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया जाना है.कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जानकारी दी कि उन्होंने पूर्व में अपनी टीम की महिलाओं से पूछा था कि एक भारतीय महिला होने का क्या अर्थ है. समाज उनके साथ कैसा व्यवहार करता है.

 

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने एक छोटा सा अभ्यास किया. उसके तहत प्रत्येक  महिला ने 20-30 या 40 मिनट में यह बताया कि एक भारतीय महिला होने के नाते उन्हें कैसा महसूस होता है, समाज उनके साथ किस तरह का व्यवहार करता है. उन्हें अच्छी बातें  और बुरी बातें क्या महसूस हुईं.
 


राहुल गांधी के अनुसार इस अभ्यास से उन्हें महिलाओं के अनुभवों को जानने-समझने में मदद मिली.  फिर हमने इस बातचीत को बड़े वर्ग के लिए खोलने का फैसला किया.

 

उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में महिलाओं से समाज द्वारा उनके साथ किये जाने वाले व्यवहार, भयादोहन, झेली जाने वाली हिंसा को लेकर कैसा अनुभव करती हैं के बारे में पूछा जायेगा.

 

यह बताते हुए राहुल गांधी ने महिलाओं से प्राप्त कुछ प्रतिक्रियाएं शेयर  की. उन्होंने पुणे में महिलाओं को इस बातचीत में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि भारतीय महिलाओं की स्थिति को समझने और उसमें सुधार लाने के लिए इस तरह की चर्चाएं जरूरी हैं.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही