Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारणः 350 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

Hazaribagh (Chowparan) : अवैध शराब कारोबार का हब माने जाने वाले चौपारण प्रखंड में उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी के बावजूद भी यह खेल फल फूल रहा है. उसी खेल में संलिप्त पंचायत करमा के ग्राम करंजुआ निवासी बसंत यादव के घर से उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड के 350 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. वहीं छापेमारी के दौरान बसंत यादव अपने घर से फरार हो गया. इसे पढ़ें- Pushpa">https://lagatar.in/pushpa-2-teaser-allu-arjun-has-arrived-and-is-in-awe/">Pushpa

2 teaser: आ गया और छा गया अल्लू अर्जुन, खौफनाक लुक ऐसा कि…
उन्होंने बताया कि आयुक्त उत्पाद रांची एवं सहायक आयुक्त उत्पाद हजारीबाग के निर्देशानुसार हजारीबाग जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी चल रही है. इसी दौरान सूचना मिली की करंजुवा जंगल स्थित बसंत यादव के घर में तस्करी के लिए शराब छुपा कर रखा हुआ है. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई. जिसमें इंपीरियल ब्लू और एमसीडी लग्जरी 350 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की गई. बोतल पर फॉर सेल इन पंजाब लिखा हुआ था. इस कारोबार में संलिप्त लोगों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी में चौपारण पुलिस बल भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/bermo-tiger-willin-in-panchatattva-cm-hemant-soren-and-vidhansabha-speaker-ravindranath-mahto-attended-the-funeral/">बेरमो

: टाइगर…पंचतत्व में विलीन, सीएम हेमंत सोरेन और विधानसभा स्पीकर रविन्द्रनाथ महतो अंत्येष्टि में हुए शामिल
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही