Search

 
 
 

चौपारण : दुर्घटना में युवक की मौत के बाद शव के साथ लोगों ने किया जीटी रोड जाम

 

सुरक्षा मानक में लापरवाही से हो रही मौत : अमित यादव

बरकट्ठा : बरकट्ठा थाना क्षेत्र के डुमरिया टांड़ घंघरी निवासी सुरेंद्र सोरेन पिता रीतलाल सोरेन 20 वर्ष की मौत गोरहर थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुधवार को हो गई थी. वहीं गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को जीटी रोड पर रख करीब चार घंटे तक सड़क को जाम कर दिया. साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की. ग्रामीणों ने सिक्सलेन सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य करा रही राजकेशरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर सुरक्षा मानक की अनदेखी करने का आरोप लगाया. कहा कि कंपनी की अनदेखी के कारण लगातार लोग सडक़ दुर्घटना के शिकार होकर मौत के मुंह में समा रहे हैं. सूचना मिलते ही विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि सीके पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया. साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया. विधायक ने कंपनी राजकेशरी के पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की. इसके बाद बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, पुलिस निरीक्षक ईमदाद अंसारी व स्थानीय पुलिस प्रशासन व समाजसेवियों की पहल पर राजकेशरी कंपनी के द्वारा तत्काल एक लाख रुपए मृतक के परिजनों को दिया गया. वहीं जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बूझाकर सडक़ जाम को हटाया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि केदार साव, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बीरेंद्र शर्मा, झामुमो नेता यासीन खान, माले नेता भुनेश्वर केवट और साहेबराम सोरेन के अलावा सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : JDU-BJP">https://lagatar.in/fierce-demonstration-of-class-11-12-students-outside-jdu-bjp-office/">JDU-BJP

कार्यालय के बाहर 11-12वीं के छात्रों का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा विभाग के आदेश को वापस लेने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही