Search

 
 
 

चौपारण भाजपा कार्यसमिति की बैठक, संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श

 
Chouparan : भाजपा प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को दोनों मंडलों की कार्यसमिति की बैठक हुई. प्रभारी रमेश सिंह ने बैठक पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के संगठनात्मक विचारों से अवगत कराया. बैठक में बूथ कमेटी बनाने और भविष्य की चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई. वहीं संगठन मजबूती पर सबने अपने-अपने विचार रखे. मंच संचालन मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा जबकि अध्यक्षता सुरेश कुमार साव ने किया. इसे भी पढ़ें:हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-businessmen-burnt-the-effigy-of-agriculture-minister-fiercely-protesting-against-the-state-government/">हजारीबाग

: व्यवसायियों ने फूंका कृषि मंत्री का पुतला, राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

संगठन की मजबूती से चुनाव जीत सकते हैं- मनोज यादव

पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि संगठन मजबूती के लिए सभी भाजपा नेता एक-दूसरे की मदद करें. बूथ पर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ें. संगठन मजबूती से आगामी लोकसभा और विधानसभा का चुनाव जीत सकते हैं. बैठक में विधानसभा सांसद प्रभारी अर्जुन साव, जिला महामंत्री सुनील साहू, जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, राजेन्द्र चंद्रवंशी, सुनील सिंह, गणेश यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक, राजदेव यादव, युवा मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो सेराज अंसारी, मंडल महामंत्री आशीष सिंह, अरविंद साव, कृष्णा साव, अरविंद सिंह, बालेश्वर साव, जनार्दन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगाधर प्रसाद, भाजपा नेता रेवाशंकर साव, मोहन साव, सहदेव प्रसाद यादव, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-dilip-besra-laughingly-sacrificed-to-protect-the-land-of-india-mardi/">घाटशिला

: दिलीप बेसरा ने हंसते-हंसते भारत भूमि की रक्षा के लिए कुर्बानी दी : मार्डी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही