Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण : अवैध लकड़ी लदा बैलगाड़ी जब्त, तस्कर पर मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Chauparan : चौपारण वन विभाग (प्रादेशिक वन प्रक्षेत्र चौपारण) ने 29 जुलाई की रात लगभग 2 बजे लकड़ी का बोटा लदा बैलगाड़ी जब्त किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी वनपाल राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. गांव डोईया निवासी जसवंत सिंह, पिता-स्व धधुरी सिंह जो वन विभाग के लिए सरदर्द बना हुआ है, उसी को लकड़ी ले जाते पकड़ा गया था. लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. पहले भी वह जीटी रोड के करीब तेतरिया, ताजपुर एवं केवलिया के जंगल को काटकर आस-पास के गांवों में लकड़ी बेचता था. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-zip-president-munia-devi-listened-to-pms-mind-with-the-villagers/">गिरिडीह

: जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने ग्रामीणों के साथ सुनी पीएम के मन की बात
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/whatsapp-image-2023_07_30-at-15.48.31-1_688-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

लकड़ी तस्कर जसवंत सिंह पर होगी कड़ी कार्रवाई : वनपाल

जब्त लकड़ी और बैलगाड़ी को वन विभाग कार्यालय लाया गया है. वनपाल ने यह भी कहा कि जसवंत सिंह द्वारा जहां-जहां लकड़ी की सप्लाई की जाती है, सभी जगह जांच कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. लकड़ी खरीदने वाले भी उतने ही दोषी हैं जितने बेचने वाले. छापेमारी दल में प्रभारी वनपाल राहुल कुमार, वनरक्षक पंकज कुमार, अजीत कुमार गंझू, गृहरक्षक उमेश कुमार, चालक सुखदेव यादव शामिल थे. इसे भी पढ़ें :प्रदेश">https://lagatar.in/the-state-president-has-made-the-entire-congress-a-hanger-on-of-the-government-alok-dubey/">प्रदेश

अध्यक्ष ने पूरी कांग्रेस को सरकार का पिछलग्गू बना दिया: आलोक दूबे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही