Search

 
 
 

चौपारण : भगवान श्री जगन्नाथ की घुरती रथयात्रा में झूमे श्रद्धालु

 
गढ़काली मंदिर मौसीबाड़ी से भाई-बहन के साथ हुई घर वापसी सियरकोनी बैजनाथ नगर में विधि-विधान से हुए विराजमान Chouparan : भगवान श्रीजगन्नाथ की घुरती रथयात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालु भक्तिगीतों पर झूम उठे. इसके साथ ही शनिवार को गढ़काली मंदिर मौसीबाड़ी से भाई-बहन के साथ उनकी घर वापसी हुई. फिर सियरकोनी बैजनाथ नगर में विधि-विधान से भगवान विराजमान हो गए. चौपारण जीटी रोड के सियरकोनी बैजनाथ नगर से 20 जून को भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की भव्य, ऐतिहासिक रथ यात्रा निकली थी. 20 से 23 तक मौसीबाड़ी में विभिन्न धार्मिक आयोजनों तथा पूजा, आराधना के बाद शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ की घूरती रथ यात्रा में श्रद्धालु सड़क पर उमड़ पड़े. भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा इस्कॉन से जुड़े भक्ति वेदांता और गुरुकुल के संस्थापक डॉ केशवानंद प्रभु की अगुवाई में हुई. घूरती रथ राजागढ़ बिगहा हनुमत मंदिर, गढ़काली मौसीबाड़ी से चलकर चतरा मोड़ के रास्ते सियरकोनी बैजनाथ नगर में भगवान श्री जगन्नाथ परिवार के साथ विधि विधान से विराजमान हो गए. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-it-is-necessary-to-be-educated-for-future-competition-governor/">गोड्डा

: भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए शिक्षित होना जरूरी : राज्यपाल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/jjjj-27.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

चौपारण में उमड़ा आस्था का सैलाब

राजागढ़ बिगहा के हनुमत मंदिर, गढ़काली भगवान श्री जगन्नाथ की रथ जैसे ही सड़क पर पहुंची, हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े. घूरती रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में बरही एसडीओ पूनम कुजुर, एसडीपीओ नाजिर अख्तर और स्थानीय थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर के नेतृत्व में काफी संख्या में जवान देखे गए. बीडीओ सह सीओ प्रेमचंद सिन्हा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/jjjj-3-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

कई प्रदेशों से आए भक्त हुए शामिल

चौपारण के जीटी रोड सियरकोनी से निकली पहली भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा जिले और राज्य में भी चर्चा का विषय रहा. रथयात्रा में बरही के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता मनोज यादव का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. पूर्व विधायक की ओर से चौपारण की रथ यात्रा का ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया प्रचार-प्रसार काफी अहम माना जा रहा है. चौपारण की रथ यात्रा में स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा, चतरा सांसद सुनील सिंह, सदर विधायक मनीष जयसवाल, भाजपा नेता सुनील साहू जैसे कई राजनीति और सामाजिक कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि सहित हजारीबाग, चतरा, कोडरमा समेत बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ समेत दूसरे प्रदेशों से भक्त शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rjd-warns-of-lockout-if-demands-are-not-met/">धनबाद

: मांगें पूरी नहीं होने पर राजद ने दी तालाबंदी की चेतावनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही