Chouparan : चौपारण सियरकोनी से एक मछली लदा पिकअप अगवा कर भाग रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. चौपारण के मिथिलेश कुमार, श्रवण कुमार, सूरज कुमार, इटखोरी के अनिल नारायण गुप्ता और नीतीश कुमार दांगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में चौपारण थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर और पुलिस निरीक्षक बरही ने बताया कि शनिवार की रात मछली लदे पिकअप वाहन डब्ल्यूबी 37बी-1562 को लूटकर भागने की सूचना मिली थी. इस संबंध में आसनसोल निवासी पिकअप वैन के उपचालक प्रदीप ढीबर के बयान पर मामला दर्ज किया गया था. इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/hazaribagh-leaving-a-half-burnt-youth-in-the-hospital-he-escaped-died/">
हजारीबाग : अधजले युवक को अस्पताल में छोड़ कर हुआ फरार, मौत
: कुमारधुबी के राजू अंसारी हत्याकांड में चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज [wpse_comments_template]
हजारीबाग : अधजले युवक को अस्पताल में छोड़ कर हुआ फरार, मौत
एसपी के निर्देश के बाद एक्शन में आई पुलिस
उपचालक ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से मछली लोड कर पटना जा रहा था. इसी बीच केन्दुआ मोड़ के पास से बलेनो कार जेएच02एवाई-6020 पर सवार अपराधियों ने चालक की पिटाई कर बेहोश कर दिया. उसके बाद मारपीट कर गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर इटखोरी की तरफ भाग गए. एसपी के आदेश पर पुलिस निरीक्षक बरही और थाना प्रभारी चौपारण के साथ अन्य बलों ने वाहन का पीछा किया. दो घंटे के अंदर पिकअप वैन जब्त कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया. इस दौरान बलेनो कार और तीन मोबाइल भी जब्त किए गए. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fir-registered-against-four-in-kumardhubis-raju-ansari-murder-case/">धनबाद: कुमारधुबी के राजू अंसारी हत्याकांड में चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज [wpse_comments_template]
Leave a Comment