Search

चौपारण : पूर्व विधायक ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Chauparan: संगम इंटर कॉलेज बसरिया व सक्सेस प्वाइंट बसरिया द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक व इंटर टॉपर बच्चो को सम्मानित किया गया. बतौर मुख्यातिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव मौजूद थे. निदेशक प्रकाश रजक व शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि आपकी सफलता लगातार मेहनत का परिणाम है. यह उड़ान की शुरूआत है. आपको अभी लंबा सफर तय करना है. सपना देखना बुरी बात नही है, सपना के अनुरुप आपको परिश्रम करना पड़ेगा. पूर्व विधायक ने कहा कि प्रकाश रजक ने बसरिया में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं. टॉपर बच्चों को मनोज यादव ने एक-एक फलदार पौधा दिया और उसका संरक्षण करने को कहा. इसे भी पढ़ें :पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-order-to-keep-schools-closed-till-june-14-due-to-scorching-heat/">पाकुड़

: भीषण गर्मी के कारण स्कूलों को 14 जून तक बंद रखने का आदेश  

इन विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

संगम इंटर कॉलेज से विज्ञान संकाय टॉपर शिखा कुमारी, विकास कुमार, साक्षी कुमारी, कला संकाय में अंगिरा कुमारी, उमा कुमारी, अमित कुमार साथ ही सक्सेस प्वाइंट बसरिया के साक्षी कुमारी, विशाल कुमार, निखिल कुमार आदि को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और एक-एक फलदार पौधा देकर समान्नित किया गया. मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ बालेश्वर राम, जिप सदस्या आरती कौशल, मुखिया मंटू सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बरही">https://lagatar.in/barhi-information-released-for-enrollment-in-iti/">बरही

: आईटीआई में नामांकन के लिए सूचना जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp