Search

 
 
 

चौपारण : सोना चांदी के व्यवसायी का अपहरण, लूटपाट कर जंगल मे छोड़ा

 
chauparan - चौपारण ब्लॉक मोड़ स्थित मूर्ति मार्केट के मालिक बालेश्वर लाल बर्णवाल को रविवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब उनके घर के पास से अगवा कर लिया गया. बाद में उन्हें भलुआ जंगल के समीप आंख पर तौलिया बांध कर सड़क पर छोड़ दिया गया. उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी. बालेश्वर लाल बर्णवाल सोना-चांदी के व्यवसायी हैं. घटनाक्रम के बारे में भुक्तभोगी व्यवसायी ने बताया कि वो अपने घर के बाहर खड़े थे, इसी बीच एक बोलेरो जो सामने ही एक खीरमोहन के दुकान के पास पहले से ही रुका था, मेरे पास आ कर रुका और किसी का पता पूछने लगा. मेरे आगे बढ़ जाने के बाद वे लोग फिर पीछे से आ कर पता पूछने लगे. फिर मुझे पते वाली जगह तक पंहुचा देने का आग्रह करते हुए मुझे गाडी में बैठा लिया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-woman-dies-due-to-lightning-in-katakamsandi/">हजारीबाग

: कटकमसांडी में वज्रपात से महिला की मौत

रिवॉल्वर सटाकर छीन लिये सामान : बालेश्वर लाल बर्णवाल

व्यवसायी ने कहा कि मेरे बोलेरो मैं बैठते की अंदर सवार एक व्यक्ति ने रिवॉल्वर सटाकर चेहरा गमछा से बांध दिया और मुझे दनुआ घाटी के तरफ ले जाने लगा. गाडी में मुझसे सोने की अंगूठी, सोने का चेन, मोबाइल, चश्मा, एटीएम, 2000 नगद और पर्स छीन लिया गया और मुझे घाटी के जंगल में आंख पर पट्टी बांध कर गाड़ी से उतर दिया. बालेश्वर लाल बर्णवाल ने कहा कि होटल वाले का मोबाइल से पुलिस को सूचित किया. पुलिस के आने के बाद मुझे घर तक छोड़ा गया. व्यवसायी ने थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आवेदन देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें :CID">https://lagatar.in/cid-handed-over-the-list-of-316-criminals-to-ranchi-police/">CID

ने रांची पुलिस को 316 अपराधियों की लिस्ट सौंपी

क्या कहते है थाना प्रभारी

इस संबंध में पूछे जाने पर चौपारण थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने कहा कि व्यवसायी से पूछताछ कर आवेदन लिया गया है. मामला दर्ज कर घटना मे शामिल अपराधियों के खिलाफ जांच की जा रही है. उन्होंने आगाह किया कि सतर्क रहें और सुरक्षित रहें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही