Search

चौपारण : दादी मां गौसेवा ट्रस्ट कार्यालय का उद्घाटन

Chauparaan:  प्रखंड के जीटी रोड स्थित जोकट सरदारपुर के आशीर्वाद होटल परिसर में सोमवार को दादीमां गो सेवा ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सह निवेदन समिति के सभापति विधायक उमाशंकर अकेला ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि गो सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है. झारखंड में गोवंश हत्या प्रतिषेध अधिनियम लागू है. इस अधिनियम के तहत गाय-बैल को झारखंड या झारखंड के रास्ते बाहर ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है. समाज की भागीदारी के बिना यह कार्य नहीं हो सकता. उन्होंने ट्रस्ट के लिए पांच एकड़ भूमि दान में देनेवाले भूदाता को धन्यवाद करते हुए कहा कि महेश्वर सिंह दादी मां गो ट्रस्ट पूरे क्षेत्र के गायों के लिए वरदान साबित होगा. उन्होंने ट्रस्ट को शेड निर्माण व अन्य विकास के कार्यों के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, समाजसेवी मनोज सिंह, नगीना सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह, रतन सिंह, दिलीप सिंह, अशोक सिंह, लव सिंह, कोठारी सिंह, सुदेश सिंह, उपेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी उमेश पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/now-police-stations-in-jharkhand-will-get-10-to-40-thousand-rupees-every-month/">झारखंड

में अब पुलिस थानों को हर महीने मिलेंगे 10 से 40 हजार रुपये
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/dadimaa-seva-trust_204-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp