Search

चौपारण : दनुआ घाटी में सड़क दुर्घटना रोकने के लिए जिला प्रशासन की पहल शुरू

Suraj Kumar Chouparan : चौपारण की दनुआ घाटी में सड़क दुर्घटना रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. रात में यहां वाहनों का सही तरीके से परिचालन हो, इसके लिए रेलिंग, स्ट्रीट लाइट आदि लगाने के लिए टेंडर का कार्य पूरा हो चुका है. जल्द एजेंसी का चयन कर उसके माध्यम से काम शुरू होगा. खासकर अंधे मोड़ पर ऐसी व्यवस्था की जा रही है जहां वाहन आपस में न टकराएं. दनुआ घाटी के ढलान वाले क्षेत्रों में वाहन न्यूट्रल नहीं करने संबंधी साईन बोर्ड लगाने और मेटल बीम क्रैश बेरियर लगाने की बात कही गई है.

कई जगहों पर लगाए जाएंगे साइनबोर्ड 

जीटी रोड एनएच-2 के अलावा एनएच-33 स्थित इचाक मोड़, नेशनल पार्क, मासीपीढ़ी, मोरांगी, डेमोटांड़, हत्यारी मोड़ आदि एक्सीडेंटल जोन में भी दुर्घटना रोकने की पहल की जा रही है. इन जगहों के ब्लैक स्पॉट और अंधी मोड़ के पास कई ऐसी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है, जहां आए दिन वाहनों के बीच टक्कर हो रही है. इन जगहों पर भी वाहनों की गति सीमा आदि से संबंधित साइनबोर्ड लगाए जाएंगे. सड़क सुरक्षा टीम को निर्देश दिया गया है कि इन स्थानों को चिह्नित कर उसका फोटो के साथ विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं. डेमोटांड़ और मोरांगी में अवैध वाहन पड़ाव से संबंधित साइन बोर्ड लगाए जा चुके हैं. दुर्घटना जोन पर रंबल स्ट्रिप, जेबरा क्रॉसिंग के सिंबल अंकित कर दिए गए हैं. मोरांगी, डेमोटांड़ और मासीपीढ़ी में वृक्ष पातन भी किए जाएंगे. उसके लिए वन विभाग से एनओसी लेने की बात कही गई है. पथ निर्माण विभाग की जिला सड़क सुरक्षा के प्रबंधक की ओर से बताया गया है कि हजारीबाग शहर के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड से सिंदूर तक स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप के स्टड्स, पेंटिग्स व स्पीड ब्रेकर नहीं रहने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. इन कामों को पूरा करने के लिए डीसी ने 16 दिनों का समय दिया है. इसे भी पढ़ें: केंद्रीय">https://lagatar.in/the-union-council-of-ministers-will-meet-under-the-chairmanship-of-pm-modi-on-july-3/">केंद्रीय

मंत्रिपरिषद की बैठक तीन जुलाई को पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//