Search

 
 
 

चौपारण : विधायक ने अनाथ बच्चे के लिए सौंपा 50 हजार रुपए का चेक

 
पिता की मौत के बाद मां ने भी छोड़ दिया साथ समाजसेवी राधे ने अंश के लालन-पालन के लिए बढ़ाया हाथ Chouparan : विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला ने रविवार को चौपारण स्थित बहेरा के बारा निवासी राधिका सिंह उर्फ राधे सिंह के घर जाकर उन्हें 50 हजार रुपए का चेक सौंपा. ग्रामीणों ने विधायक के इस नेक काम के लिए उनकी पहल का स्वागत किया. विधायक ने यह भी कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम कर समाज को गुमराह करते हैं. वैसे लोगों को पहचानने की जरूरत है. वह जात नहीं, जमात की राजनीति करते हैं और मानव सेवा में ज्यादा विश्वास रखते हैं. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-there-was-a-clash-between-the-displaced-and-the-do-holder-associated-with-the-cell/">बेरमो

: विस्थापितों व सेल से जुड़े डीओ होल्डर के बीच हुई नोकझोंक

विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 हजार दिलवाया

विधायक ने खासकर ब्रह्मऋषि समाज की स्टीयरिंग कमिटी के अध्यक्ष ब्रह्मदेव पांडेय उर्फ ज्योतिष बाबा और वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मी नारायण सिंह से आग्रह किया कि समाज में जाने-अनजाने कुछ कटुता है, तो उसे मिल बैठकर हल करने का प्रयास करें. राधे सिंह के बेटे धर्मेंद्र सिंह उर्फ सीटू सिंह की मौत 2017 में सड़क दुर्घटना में हो गई थी. उसके बाद उनकी पत्नी भी घर में नहीं रही. इस कारण उनके बच्चे अंश कुमार का भरण पोषण राधे सिंह करने लगे. उन्होंने अपनी मजबूरी विधायक को बताई. विधायक ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल 50 हजार रुपए का सहयोग किया. इसे भी पढ़ें :वास्तु">https://lagatar.in/vastu-pyramid-removes-mental-stress-dr-vikas-jain-sethi/">वास्तु

पिरामिड से दूर होता है मानसिक तनाव : डॉ. विकास जैन सेठी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही