Search

 
 
 

चौपारण : विधायक ने तीन योजनाओं का किया शिलान्यास, कहा- मैं नहीं मेरा काम बोलेगा

 

विधायक ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

Chauparan : मंगलवार को बरही विधायक सह निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला यादव ने प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. इस संबंध में मीडिया प्रभारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि विधायक श्री अकेला के द्वारा मंगलवार को प्रखंड में दो सड़क और एक तालाब गहरीकरण योजना का शिलान्यास किया है. चौपारण प्रखंड के पंचायत चैथी के ग्राम पपरो में प्राथमिक विद्यालय पपरो से केदार राणा के घर होते हुए दीपक रविदास के घर तक 1000 फीट पथ निर्माण, ग्राम पंचायत चौपारण के औलाद कॉलोनी में तीसरी गली आरईओ रोड से फेकू एजेंट के घर तक पथ निर्माण और पंचायत बरहमौरिया के ग्राम हथिया में तालाब गहरीकरण का कार्य किया जाएगा, जिसका आज उद्घाटन हुआ. सभी जगह ग्रमीणों ने विधायक श्री अकेला का जोरदार स्वागत किया. साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि विधायक अकेला ने जो चुनाव के समय वादा किए थे, आज पूर्ण होता दिख रहा है. इसके लिए ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया. मौके पर विधायक श्री अकेला ने कहा कि क्षेत्र में मेरे नेतृत्व में कितना काम हो रहा है, वो मैं नहीं बल्कि मेरा काम बोलेगा. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी मनोज यादव, बालकिसुन यादव, सुखदेव यादव सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/ed-raids-the-hideouts-of-hemant-soren-and-people-close-to-pintu/">हेमंत

सोरेन और पिंटू से जुड़े करीबियों के ठिकानों पर ईडी का छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही