Search

 
 
 

चौपारण: डीलर पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई, डीसी से मिले मुखिया, उप मुखिया और कार्डधारी

 
Chouparan : चौपारण प्रखंड के पांडेयबारा स्थित पवई के डीलर चंद्रमनी साव पर कार्रवाई नहीं होने से राशन कार्डधारी नाराज हैं. उन्होंने डीलर जिनकी लाइसेंस संख्या - 7/02 है, पर आरोप लगाया है कि मार्च का राशन नहीं दिया गया है. मामले को लेकर कार्डधारियों ने जन वितरण प्रणाली दुकान के पास सात अप्रैल को हंगामा किया था. उस समय मौके पर चौपारण-2 जिप सदस्य रवि शंकर अकेला, मुखिया रेखा देवी, उप मुखिया संजय गुप्ता, वार्ड सदस्य गणेश साव, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि मो अतहर, समाजसेवी अशोक सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति कार्डधारियों के बीच पहुंचे थे और सभी ने डीलर पर कार्रवाई की बात की थी. मौके पर जनप्रतिनिधियों ने एमओ कारू राम को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर एमओ स्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. कार्डधारियों से लिखित आवेदन लिया गया. उसके एक दिन बाद उप मुखिया संजय गुप्ता के साथ कार्डधारियों ने विधायक  उमाशंकर अकेला से भी उनके आवास पर मुलाकात कर डीलर पर कार्रवाई की मांग की.  विधायक ने संबंधित पदाधिकारी को फोन कर कार्रवाई का निर्देश दिया था. वहीं डीलर पर कार्रवाई नहीं होता देख सभी कार्डधारी मुखिया और उप मुखिया को साथ लेकर मंगलवार को हजारीबाग डीसी के पास पहुंचे. इस दौरान सभी ने डीलर के विरूद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.  इस दौरान डीसी ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें:  पीएम">https://lagatar.in/notice-to-400-beneficiaries-for-not-completing-pm-awas/">पीएम

आवास पूरा नहीं करने पर 400 लाभुकों को नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही