Search

 
 
 

चौपारण : अब सरकारी अस्पताल भी प्राइवेट से पीछे नहीं

 
चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची के जन्मजात कटे तालू का सफल ऑपरेशन Chouparan : अब ग्रामीण क्षेत्र के सुदूरवर्ती सरकारी अस्पताल भी इलाज के मामले में प्राइवेट हॉस्पिटल से पीछे नहीं हैं. चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात कटे तालू का सफल ऑपरेशन किया गया. इस संबंध में प्रभारी डॉ भुनेश्वर गोप और डॉ पंकज कुमार मेहता ने बताया कि आरबीएसके टीम हजारीबाग की ओर से सलोनी कुमारी (15 वर्ष) का सफल ऑपरेशन किया गया. वह चौपारण के पपरो निवासी सिकंदर चंद्रवंशी और सुनीता देवी की बेटी है. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/two-ips-of-2009-batch-of-jharkhand-cadre-promoted-to-dig-rank-one-did-not/">झारखंड

कैडर 2009 बैच के दो IPS को DIG रैंक में मिली प्रोन्नति, एक को नहीं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/ooo-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मुफ्त में किया गया ऑपरेशन

आरबीएसके टीम के चिकित्सा पदाधिकारी सभी आंगनबाड़ी और विद्यालयों में जाकर जन्मजात विकृत बच्चों की स्वास्थ्य जांच करते हैं. साथ ही उसे निःशुल्क इलाज का प्रबंध करते हैं ताकि बच्चों का समय रहते मानसिक और शारीरिक विकास में मदद मिलती है. सलोनी कुमारी को चौपारण की आरबीएसके टीम ने ही खोजा और उसके निःशुल्क इलाज का प्रबंध किया. इसमें पपरो की सहिया लौंगलता देवी का भी सराहनीय योगदान रहा. सफल ऑपरेशन होने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भुनेश्वर गोप, वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ योगेंद्र सिंह, सर्जन डॉ विवेक कुमार, डॉ पंकज कुमार मेहता, डॉ सरवर हसन, डॉ रविकांत पांडेय, डॉ दिनेश कुमार एकलव्य, नर्स तन्नु कुमारी, सोनी कुमारी, हजारीबाग से आरबीएसके सोशल वर्कर संतोष कुमार और गौरव कुमार, रांची से डीईआईसी प्रबंधक शुभाशीष सिन्हा और राज्य आरबीएसके नोडल मुकेश कुमार ने खुशी जताते हुए सलोनी के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. इसे भी पढ़ें :कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-burnt-the-effigy-of-shivraj-singh-chouhan/">कांग्रेस

ने शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही