Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण : स्कूली छात्रों को पकड़ने से भड़का लोगों का आक्रोश

Advertisement
Advertisement
पुलिस पर लगाया ज्यादती का आरोप, विरोध में की सड़क जाम छोड़े गए छह लोग, दो को न्यायिक हिरासत में भेजा Chouparan : चतरा पुलिस ने गुरुवार की रात चौपारण स्थित दैहर के आठ लोगों को पकड़ा, जिसमें कुछ स्कूली छात्र भी बताए जा रहे हैं. दैहर के ग्रामीणों ने चतरा पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाया है. ग्रामीण बता रहे हैं कि रात में कई घर में घुसकर दरवाजा तोड दिया गया. कुछ घरों मे महिलाएं सो रही थीं, तो उन्हें भी जबरदस्ती उठाकर तलाशी ली गई. बताने के बाद भी पुलिस ने ज्यादती की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/mahilayen-2_188-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

इटखोरी के परसौनी में फुटबॉल मैदान के लिए भिड़े थे दो समुदाय के लोग

पुलिस के अनुसार मामले को लेकर दैहर के कुछ लोगों को मामले में नामजद भी किया गया. परंतु रात में पुलिस की ज्यादती से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं. इससे आक्रोशित दैहर के सैकड़ों महिला-पुरुष शुक्रवार की सुबह सड़क पर उतर कर दैहर मोड़ के समीप चौपारण-चतरा रोड जाम कर दिया. ग्रामीण सभी निर्दोष लोगों को छोड़ने की मांग कर रहे थे. ग्रामीण यह भी आरोप लगा रहे थे कि कांड चतरा जिले में हुआ है और पुलिस हजारीबाग जिले के ग्रामीण को परेशान कर रही है, जो न्याय सम्मत नहीं है. सूचना पाकर बरही डीएसपी, चौपारण थाना प्रभारी और पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव दैहर मोड़ पहुंचे. पूर्व विधायक ने चतरा एसपी से मोबाइल पर बात भी की. उसके बाद आठ में से छह लोगों को पूछताछ कर छोड़ दिया. वहीं दो लोगों नीरज दांगी और भूदेव दांगी के बेटे को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-police-sent-the-accused-of-ankua-incident-to-jail-had-killed-the-girl-on-a-minor-issue/">मनोहरपुर

: अंकुआ कांड के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, मामूली बात पर कर दी थी युवती की हत्या
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/sdo-daihar_344-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पांच आरोपी गिरफ्तार, 34 लोगों को बनाया गया नामजद अभियुक्त

इटखोरी परसौनी में फुटबॉल मैदान को लेकर दो समुदायों के बीच हुई मारपीट की घटना में शामिल दोनों पक्षों से कुल पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को चतरा जेल भेज दिया है. वहीं सुरेश साहू के दिए गए आवेदन पर कांड 87/23 दर्ज किया गया. आवेदन में 30 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. दूसरा आवेदन मोहम्मद मुजाहिर ने दिया जिस पर कांड संख्या 28/23 मे 14 लोगों को आरोपी बनाया गया. मामला गुरुवार की रात की है, जब परसौनी की घटना के मामले में चौपारण प्रखंड के दैहर गांव के दर्जनों युवकों को नामजद अभियुक्त बनाया गया.

एकजुट हुए दैहर के ग्रामीण, एसपी से मिलने का निर्णय

इधर घटना को लेकर दैहर कमला माता मंदिर प्रांगण में एकजुट होकर महिला-पुरुषों ने बैठक की. साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया के 22 जुलाई को दैहर का एक शिष्टमंडल पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में चतरा पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की मांग करेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/daihar-parsoni-1_579-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें :26">https://lagatar.in/hearing-completed-in-cbi-court-in-26-years-old-fodder-scam-case-decision-on-august-28/">26

वर्ष पुराने चारा घोटाला केस में CBI कोर्ट में सुनवाई पूरी, 28 अगस्त को फैसला

घटनास्थल पर पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों से की वार्ता

घटना की जानकारी मिलने पर बरही डीएसपी, एसडीओ और चौपारण के बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा के साथ प्रशासनिक टीम दैहर पहुंची. वहां अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी ली.

महिलाओं ने बताई अपनी व्यथा

पूर्व विधायक मनोज यादव को दैहर के ग्रामीणों ने अपनी व्यथा बताई. साथ ही महिलाओं की पुलिस की ज्यादती की दास्तां बताई कि रात में पूछताछ के बहाने कैसे परेशानी पैदा की. पूर्व विधायक ने पूरे मामले में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही