Search

 
 
 

चौपारण: हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Chouparan: चौपारण पुलिस ने जन्मदिन पार्टी में हुई हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनमे चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत रैंबो कर्मा के धर्मेन्द्र तुरी उर्फ चरपतिया और श्याम सुंदर तुरी का नाम शामिल हैं. दरअसल गांव में पूर्व से चल रहे आपसी विवाद को लेकर जन्मदिन पार्टी में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इसमे एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई थी. इस संबंध में चौपारण थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने बताया कि मामला 15 मई की रात की थी. इस घटना में राजेन्द्र सिंह पिता: द्वारिका सिंह की मौत हो गई थी. इस संबंध में मृतक राजेन्द्र सिंह की पत्नी सुनीता देवी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में एसपी के आदेश पर बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. इस मामले में टीम ने दो अभियुक्तों धर्मेन्द्र तुरी उर्फ चरपतिया और श्याम सुंदर तुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/marwari-sammelan-will-organize-mega-free-service-camp-for-divyang-in-hazaribagh/">हजारीबाग

में मारवाड़ी सम्मेलन लगायेगा दिव्यांगों के लिए मेगा निःशुल्क सेवा शिविर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही