Chouparan : चौपारण पुलिस ने दो ऊंट तस्करों को पकड़ा है. थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रात में गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक डीसीएम (पंजियन संख्या आरजे 27 जीई 4285 )में क्रूरता पूर्वक ऊंटों को लोडकर तिरपाल ढंककर वध करने के उद्देश्य से बंगाल ले जाया जा रहा है. इस सूचना पर छापामार दल का गठन किया गया. टीम ने चोरदाहा चेकपोस्ट पर पहुंचकर गया (बिहार) की ओर से आने वाली वाहनों की जांच शुरू की.
चौपारण पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, वाहन से 14 ऊंट बरामद
Last Updated: May 25, 2024 12:00 AM (IST)