Chouparan : चौपारण में संत निरंकारी मंडल जोन-51 झुमरी तिलैया की ओर से मानव एकता दिवस पर सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया. इसमे 169 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. झुमरी तिलैया सत्संग भवन महतो अहरा में संत निरंकारी सेवादल और संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने जोनल इंचार्ज महात्मा देवेन्द्र सिंह और क्षेत्रीय संचालक महात्मा सुनील कुमार की अगुवाई में शिविर लगाया. जिसमे चौपारण, इटखोरी, बरही, झुमरीतिलैया, नवादा पलाउंजिया, राजधनवार आदि के सेवादल भाई-बहनों ने रक्तदान किया. सेवा दल के लोगों ने बताया कि इस तरह का आयोजन वर्ष 1980 से लगातार हर वर्ष किया जा रहा है. यह कार्यक्रम सदगुरु बाबा हरदेव सिंह जी की प्रेरणा से शुरू की गई थी. इसे भी पढ़ें: पहलवानों">https://lagatar.in/wrestlers-threaten-to-go-to-sc-if-fir-is-not-registered-against-bjp-mp-brij-bhushan-accused-of-sexual-harassment/">पहलवानों
ने दी धमकी, यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की, तो SC जायेंगे [wpse_comments_template]
चौपारण : संत निरंकारी मंडल ने लगाया रक्तदान शिविर, 169 यूनिट रक्त संग्रह

Leave a Comment