Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण : सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Chouparan : हजारीबाग स्थित चौपारण के सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में छात्रों को सम्मानित किया गया. 10वीं और 12वीं बोर्ड में टॉप 20 छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर परिणाम लाने पर विद्यालय की ओर से शनिवार को उन्हें सम्मान दिया गया. प्राचार्या रीना पांडेय ने प्रमाण पत्र, मेडल और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी. दसवीं के सनी, कुमार को गणित में 100 अंक प्राप्त कर नई उपलब्धि हासिल करने पर उन्हें स्मृति चिह्न देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया. समारोह में मौजूद अभिभावक अपने बच्चों की उपलब्धि पर काफी खुश थे. उन्होंने विद्यालय परिवार के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया. समारोह में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक इन्द्रजीत शर्मा, अजीत कुमार पांडेय, भोला सिन्हा, राजीव रंजन, पवन कुमार, मुकेश पाठक, आशीष पांडेय, शंकर सिंह और व्यास पांडेय ने बच्चों को उनकी उपलब्धि पर आशीर्वचन दिया. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-rural-development-trust-will-run-a-campaign-against-child-marriage/">धनबाद:

झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट बाल विवाह  के खिलाफ चलाएगा अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही