Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण : विधायक ने किया रोजगार मेले का उद्घाटन

Chouparan : चौपारण प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित टाउन हॉल में मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र रांची की ओर से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला ने रोजगार मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत बेरोजगारों को तीन से छह माह तक के लिए निःशुल्क प्रशिक्षित किया जाना है ताकि वे स्वरोजगार कर सकें. खासकर गांव के युवक-युवतियों को प्रशिक्षित कर उन्हें दक्ष बनाने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-the-house-due-to-short-circuit-all-the-goods-burnt-to-ashes/">जमशेदपुर

: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक

कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर

प्रोजेक्ट हेड जयंत सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत यह कार्यक्रम किया जा रहा है. इसमें 18 से 35 वर्ष के सभी बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा. मौके पर प्रमुख पूर्णिमा देवी, उप प्रमुख प्रीति कुमारी, मुखिया जानकी यादव, विधायक प्रतिनिधि संरक्षक बालकिशुन यादव, स्वास्थ्य विभाग विधायक प्रतिनिधि रेवाली पासवान, मीडिया प्रभारी मनोज यादव, नेहा सिंह, प्रखंड मोबिलाइजर नरेश कुमार व अजय दास सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :सालखन">https://lagatar.in/salkhan-asked-five-questions-to-the-chief-minister/">सालखन

ने मुख्यमंत्री से पूछे पांच सवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही