Search

चौपारण : प्रखंड व अंचल कर्मियों पर बरसे विधायक, कहा- कार्यशैली में करें सुधार समेत 3 खबरें

Chouparan : चौपारण प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला ने मंगलवार को विभागवार प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा सहित प्रखंड और अंचल कर्मी मौजूद थे. विधायक ने विभागावार संचालित योजनाओं की अद्यतन जानकारी लेते हुए बारी-बारी से समीक्षा की. इस क्रम में विधायक ने मनरेगा, शिक्षा, अंचल व राजस्व कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यशैली में सुधार करने की चेतावनी दी. साथ ही आम जनों की समस्याओं का समाधान सहजता पूर्वक करने की नसीहत दी. खासकर मनरेगा के दोनों बीपीओ को ठीक से काम करने की हिदायत दी. इसे भी पढ़ें :देवघऱ">https://lagatar.in/deoghar-corruption-at-peak-in-hemant-soren-government-vasundhara-raje-scindia/">देवघऱ

: हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर- वसुंधरा राजे सिंधिया

दो बीपीओ का पंचायत बदलने का निर्देश

वहीं दोनों बीपीओ को पंचायत बदलने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया. इसके अलावा जिस विभाग के पदाधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुए, उन्हें शो-कॉज करने को कहा. बैठक में विधायक के साथ विधायक प्रतिनिधि संरक्षक बालकिशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, प्रखंड कार्यालय विधायक प्रतिनिधि नवीन यादव, विभागवार विधायक प्रतिनिधि मनोज सिंह, मनोज यादव, बैजू गहलौत, बीरबल साहू सहित कई प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे. दूसरी खबर

दनुआ घाटी में ट्रेलर से टकराया आम लदा पिकअप, बड़ा हादसा टला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/hhhh-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chouparan : चौपारण जीटी रोड की दनुआ घाटी में मंगलवार को आम लदे पिकअप वैन की टक्कर ट्रेलर से हो गई. आम लदा पिकअप वैन डब्ल्यूबी 37 ई 4517 कोलकाता से पटना से जा रहा था. आम बचाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. दुर्घटना स्थल पर पहुंचे चोरदाहा चेकपोस्ट प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी के निर्देश पर दुर्घटना वाहन जीटी रोड से हटा दिया गया है. टक्कर के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-arrested-after-five-years-for-abetment-to-suicide/">जमशेदपुर

: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पांच साल बाद गिरफ्तार
तीसरी खबर

डॉ सुकल्याण बने विभावि के जनसंपर्क सह जनसूचना पदाधिकारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/nnnn-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh : नए वीसी डॉ अजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर पीजी राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के जनसंपर्क सह जनसूचना पदाधिकारी बनाए गए हैं. उन्होंने पूर्व जनसंपर्क सह जनसूचना पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार से मंगलवार को प्रभार ग्रहण किया. डॉ सुकल्याण मोइत्रा पूर्व में भी वीसी डॉ अरविंद कुमार के कार्यकाल में सूचना जनसंपर्क अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वहन कर चुके हैं. वे प्रखर पत्रकार के रूप में नेशनल डेली इंग्लिश न्यूजपेपर में अपनी सेवा दे चुके हैं. विभावि के पीआरओ सह जनसूचना पदाधिकारी बनाए जाने पर पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मियों ने उन्हें बधाई दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//