Search

 
 
 

चौपारण : जलमीनार की तीन सोलर प्लेट की चोरी, पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान

 
Chouparan : चौपारण प्रखंड अंतर्गत बेलाही में विश्वकर्मा मंदिर के पास लगे जल मीनार से शनिवार की रात सोलर प्लेट की चोरी कर ली गई. इसके कारण पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है. करीब 20 घरों के परिवार पानी के लिए परेशान हैं. इस संबंध में मुखिया मंटू सिंह ने बताया कि वह बाहर हैं. सूचना मिली कि जलमीनार के तीन सोलर प्लेट की चोरी हो गई है. मुखिया ने यह भी बताया कि यह जलमीनार पूर्व मुखिया सरोज देवी के कार्यकाल में उन्हीं के सौजन्य से चार साल पहले लगाया गया था. मुखिया ने कहा कि थाने में इसकी लिखित शिकायत दी जाएगी. इधर ग्रामीणों ने बताया कि सोलर पलेट की चोरी हो जाने से जल आपूर्ति ठप हो गई है. इससे काफी परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-group-of-40-kanwariyas-from-sindri-left-for-babadham-by-free-ac-bus/">धनबाद

: सिंदरी से 40 कांवरियों का जत्था निःशुल्क एसी बस से बाबाधाम रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही