Search

चौपारण : चेन छीनने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, भेजी गयी जेल

Chouparan : हजारीबाग जिला के चौपारण प्रखंड की झापा पंचायत के बेन्दुआरा में यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित है. इस दौरान यज्ञ में महिलाओं के गले की चेन चोरी करती तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है.मामले को लेकर चौपारण थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने बताया कि यज्ञ मंडप में महिलाओं की काफी भीड़ थी. उसी दौरान कुछ बाहरी महिलाओं की ओर से चेन चोरी की सूचना दी गई. उसके बाद सहायक अवर निरीक्षक अजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों महिलाओं को महिला चौकीदार के माध्यम से गिरफ्तार किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-247.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> महिलाओं के पास से एक चेन, दो चाकू और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश स्थित देवरिया सलेमपुर की बिन्दु, सिद्धार्थनगर पीपीगंज की पुतरहीमन की पूजा और महाराजगंज बेलसंड की सुशीला कुमारी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-munshi-premchand-was-baba-adam-of-urdu-fiction-dr-afsar-kazmi/">जमशेदपुर

: मुंशी प्रेमचंद थे उर्दू अफसानों के बाबा आदम : डॉ अफसर काजमी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp