Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण : दनुआ घाटी में 30 फीट खाई में गिरा ट्रक, खलासी की मौत, ड्राइवर की हालत नाजुक

  • बंगाल से बैट्री लोड कर हरियाणा जा रहा था ट्रक
  • मुंगेर के रहनेवाला था उपचालक
Chouparan :  ब्लैक स्पॉट बन चुकी चौपारण की दनुआ घाटी में शुक्रवार देर रात फिर हादसा हुआ. बंगाल से बैट्री लोड कर हरियाणा जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर 30 फीट खाई में गिर गया. इस हादसे में मुंगेर निवासी खलासी संदीप कुमार की मौत हो गयी. जबकि मुंगेर के ही रहनेवाले ट्रक चालक दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है. काफी मशक्कत के बाद चालक को खाई से निकालकर चौपारण स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलने पर चौपारण थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और खलासी के शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. ग्रामीणों के अनुसार, अंधेरे का लाभ उठाकर लोगों ने बैट्री लूट ली. इसे भी पढ़ें : जूनियर">https://lagatar.in/junior-mens-hockey-championship-jharkhand-enters-quarter-finals-by-defeating-tamil-nadu/">जूनियर

पुरुष हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने तमिलनाडु को हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही