Search

चौपारण : मुहर्रम जुलूस में तिरंगे के साथ छेड़छाड़ के मामले में दो को जेल

Chouparan : चौपारण के मुहर्रम जुलूस में तिरंगे के साथ छेड़छाड़ व चक्र के जगह चांद तारा लगाकर तिरंगा लहराने के आरोप में दो युवकों को चौपारण पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में चौपारण थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने बताया 29 जुलाई को मुहर्रम के जुलूस में चौपारण बाजार स्थित ताजपुर के पास कुछ लड़कों ने चांद तारा लगा तिरंगा झंडा फहराये जाने का वीडियो वायरल किया था. वरीय पदाधिकारी ने वीडियो का सत्यापन कर दोषियों पर अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया. निर्देश के आलोक में मुर्रहम के दिन प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ टीम का गठन किया गया. टीम ने इस मामले में ताजपुर के मो. फरहान और मो. आदिल की पहचान की. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-supplementary-budget-passed-walkout-of-bjp/">झारखंड

विधानसभा : 11.988 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पारित, भाजपा का वॉकआउट

दोनों आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की

दोनों आरोपी युवकों ने पूछताछ के क्रम में उस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसके बाद मुहर्रम के दिन फहराये गए चांद तारा युक्त तिरंगे झंडे को जब्त किया गया. इस संबंध में दंडाधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/demonstration-by-dso-students-in-front-of-the-university-administration-building/">हजारीबाग

: विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने डीएसओ के छात्रों ने किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//