Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण : मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यवसायी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Chouparan : चौपारण थाना क्षेत्र के चतरा रोड में डोमादाढ़ी के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने शनिवार को मॉर्निंग करते व्यवसायी को रौंद दिया. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. वह चौपारण के बस स्टैंड रोड निवासी सह वैष्णवी खीरमोहन दुकान के संचालक रामजी प्रसाद केशरी के बड़े पुत्र कृष्णा प्रसाद केशरी (41 वर्ष ) थे. जानकारी के अनुसार कृष्णा मॉर्निंग वॉक करने जा रहे थे, उसी बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. वाहन उन्हें रौंदते हुए फरार हो गया. दुर्घटना की सूचना पाकर परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी चौपारण ले कर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया. वह पिछले आठ वर्षों से प्रतिदिन उसी रोड में मॉर्निंग वॉक करते थे. उनकी मौत के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक की पत्नी समेत बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : 7">https://lagatar.in/7-crore-deal-7-players-inside/">7

खिलाड़ी, 7 करोड़ की डील, PNB-IDBI बैंक से पैसों का इंतजाम, छोटी रकम नकद मिली, चेक कैश ही नहीं हुए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही