Chouparan : हजारीबाग के पूर्व सांसद सह पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने पांडेबारा निवासी भाजपा नेता संजय पांडे को उनके घर पहुंच कर उन्हें स्वचालित व्हीलचेयर भेंट किया. पिछले वर्ष सड़क दुर्घटना में संजय पांडेय के बेटे की मौत हो गई थी और भाजपा नेता एक पैर गंवा बैठे थे. इस खबर को सुन कर यशवंत सिन्हा ने पिछले दौरे में संजय पांडे को मदद का भरोसा दिया था. साथ ही सड़क दुर्घटना में जान गंवाए एकमात्र पुत्र की नियोजक कंपनी से बात कर उन्हें आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन भी यशवंत सिन्हा ने दिया था. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, जिला महामंत्री सुनील साहू, अंबिका सिंह, संजीव कटरियार, गणेश यादव, मंडल अध्यक्ष, अमित साहू, सत्येंद्र सिंह, सियाराम सिंह, मनीष सिन्हा, मुखिया रेखा देवी, राजेंद्र चंद्रवंशी, संजय सिंह सहित कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय">https://lagatar.in/exchange-of-enlightening-thoughts-is-a-pleasant-experience-manish-jaiswal-2/">राष्ट्रीय
विधायक सम्मेलन में शामिल हुए मनीष जायसवाल, बोले- ज्ञानवर्धक विचारों का आदान- प्रदान सुखद अनुभव [wpse_comments_template]
चौपारण : यशवंत सिन्हा ने भाजपा नेता को भेंट किया स्वचालित व्हीलचेयर
Leave a Comment