Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

Chouparan: चौपारण-चतरा रोड में हुई सड़क दुर्घटना में बरही स्थित देवचंदा के युवक संदीप कुमार राणा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना दादपुर पंचायत अंतर्गत हथिया मोड़ के पास शुक्रवार की अहले सुबह घटी. युवक शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार युवक ने आगे चल रही कोयला गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इससे युवक का हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया और सिर में काफी चोट लगी. लोगों का कहना है कि युवक अगर हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी.

परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

युवक के पिता राजेंद्र राणा की पहले ही मौत हो चुकी है. वह चोरदाहा स्थित एक पेट्रोल पंप में काम करते थे. पिता की मौत के बाद युवक उसी पेट्रोल पंप में अपने पिता की जगह काम करता था. युवक के परिजनों ने बताया कि संदीप घर में कमाने वाला एक मात्र लड़का था. घर में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें: देश">https://lagatar.in/yellow-alert-issued-for-thunderstorm-and-heavy-rain-in-many-states-of-the-country/">देश

के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही