Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौरारण : बिरसा हाई स्कूल डुमरी का 17वां वार्षिक महोत्सव संपन्न

Chauparan :  बिरसा हाई स्कूल, डुमरी का 17 वां वार्षिक महोत्सव संपन्न हो गया. वार्षिक महोत्सव का उद्घाटन बच्छई पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बिरेंद्र रजक, पंचायत समिति सदस्य सहदेव यादव, प्रबंधन समिति अध्यक्ष बसंत साव, सचिव त्रिसा कुमारी, कोषाध्यक्ष टिंकू कुमार, विद्यालय प्रभारी मंजू शर्मा, समाजिक कार्यकर्ता रंजीत गुप्ता और संतोष रजक ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर बिरेंद्र रजक ने बताया कि इस स्कूल को आगे बढ़ाने के लिए कई सांसद विधायक ने अपने मद से भवन का निर्माण करवाया है. पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने एक, पूर्व सांसद यसवंत सिन्हा ने एक और पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने दो कमरे का  निर्माण कराया है. वहीं वर्तमान सांसद जयंत सिन्हा ने एक कमरे का निर्माण कराया है, जिसका काम अभी चल ही रहा है. इसी तरह अन्य जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग मिलता रहा है. इनकी वजह से ही आज आसपास के क्षेत्रों के हजारों गरीब बच्चे भी कम मासिक शुल्क में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और स्कूल का नाम रौशन कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही