Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नौकरी दिलाने के नाम पर हजारीबाग में 10.30 लाख की ठगी, आरोपी गोमिया से गिरफ्तार

Hazaribagh : नौकरी दिलाने के नाम पर 10.30 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हजारीबाग पेलावल थाना क्षेत्र के पबरा रोड निवासी मोहम्मद इनायत अली ने पिछले साल पेलावल थाने में एक आवेदन दिया था. उसमें बताया गया था कि कुछ साइबर अपराधी नौकरी दिलाने के नाम से 10.30 लाख रुपए की ठगी कर ली है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को बोकारो जिले से एक आरोपी शकील को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में सीसीआर डीएसपी आरिफ एकराम ने रविवार को प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी. बताया कि कांड संख्या 22/22 के तहत युवक को हाउसिंग कॉलोनी गोमिया से गिरफ्तार किया गया है. यह आरोपी साइबर ठगी का काम करता था और नौकरी का झांसा देकर युवक के खाते से पैसे निकाल लिया था. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/more-than-six-and-a-half-lakh-registered-unemployed-in-jharkhand-2024-elections-will-become-an-issue-see-figures/">झारखंड

में 6.76 लाख निबंधित बेरोजगार, 2024 के चुनाव में बनेगा मुद्दा, देखें आंकड़े
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही