Search

 
 
 

7 करोड़ की हेराफेरी, ममता देवी को एक और केस में सजा, अब दामोदर में नहीं घुलेगा जहर, एयरपोर्ट पर उतरवाए  मह‍िला के कपड़े समेत कई बड़ी खबरों के ल‍िए पढ़ें अपना प्र‍िय अखबार शुभम संदेश

 
Ranchi : झारखंड के प्रिंसिपल ऑडिटर जनरल (पीएजी) ने चतरा के माइनिंग क्षेत्र के विकास के लिए बनाए गए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड की ऑडिट रिपोर्ट में 7 करोड़ रुपये की हेराफेरी का खुलासा किया था. ऑडिट रिपोर्ट 22 अप्रैल 2022 को मुख्य सचिव को सौंपी गयी थी. रिपोर्ट में जितनी राशि की हेराफेरी कर गड़बड़ी की गयी है, उसे जिले के तत्कालीन उपायुक्तों से वसूल करने की अनुशंसा की गयी है. जेल में सजा काट रही रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी और भाजपा नेता राजीव जायसवाल को गोला-गोली कांड के एक और मामले में दो वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. मामला गोला में इनलैंड पावर में हुए दंगे का मुआयना करने जा रहे एलडीसी एवं सीओ पर हमले से जुड़ा है. झारखंड में दामोदर नदी अब मैली नहीं होगी. गंदे नालों का जहरीला पानी उसमें नहीं घुलेगा. सेप्टिक टैंकों से निकलने वाला दूषित पानी दामोदर की निर्मलता पर ग्रहण नहीं लगाएगा. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नमामि गंगे परियोजना के तहत इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है. स्टेज शो करने वाली एक महिला संगीतकार को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी. सुरक्षा जांच के दौरान उसके कपड़े उतरवाए गए. पीड़िता ने इस अनुभव को बेहद अपमानजनक बताते हुए एक ट्वीट किया. महिला के ट्वीट के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने घटना पर खेद जताया और गेंद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पाले में डाल दी. इसके अलावा कई बड़ी खबरों के ल‍िए जरूर पढ़ें अपना प्र‍िय अखबार शुभम संदेश. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/1-2.jpeg"

alt="" width="810" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/2-3.jpeg"

alt="" width="1280" height="878" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/3-3.jpeg"

alt="" width="1168" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/4-3.jpeg"

alt="" width="1280" height="1251" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/5-3.jpeg"

alt="" width="1168" height="1280" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/6-3.jpeg"

alt="" width="1280" height="510" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/8-1.jpeg"

alt="" width="1280" height="1019" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही