Search

 
 
 

हज यात्रा के नाम पर 34.20 लाख की ठगी, बोकारो में यूपी निवासी भाई-बहन पर केस

Bokaro News : बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में हज यात्रा कराने के नाम पर 34.20 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी मोहम्मद आलमगीर और उसकी बहन यासमीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Bokaro News : बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में हज यात्रा कराने के नाम पर 34.20 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी मोहम्मद आलमगीर और उसकी बहन यासमीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

आरोप है कि हज यात्रा कराने का भरोसा देकर दोनों ने शिकायतकर्ता समेत कई लोगों से लाखों रुपये लिए, लेकिन न तो हज यात्रा कराई और न ही रकम वापस की. शिकायतकर्ता खाजा मोइनुद्दीन अंसारी के अनुसार नवंबर 2024 में सिवानडीह स्थित ससुराल आने के दौरान उनकी मुलाकात आलमगीर से हुई थी.

 

झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आलमगीर ने प्रति व्यक्ति करीब 5.70 लाख रुपये में हज यात्रा कराने की बात कही और बरेली में अपनी कंपनी होने का दावा किया. उसकी बातों पर भरोसा कर शिकायतकर्ता, उनके साले जमील अहमद और डुमरो सिवानडीह निवासी गोल बाबू अंसारी ने अपनी-अपनी पत्नियों के साथ हज यात्रा के लिए रकम दी. अलग-अलग तारीखों में कुल 34.20 लाख रुपये दिए गए.

 

बाद में आरोपियों ने हज का सरकारी कोटा कम होने की बात कहते हुए वर्ष 2025 में यात्रा कराने में असमर्थता जताई. इसके बाद शिकायतकर्ता और अन्य लोगों ने अपने खर्च पर हज यात्रा की.

 

आरोप है कि सिवानडीह स्थित कंपनी का कार्यालय बाद में बंद हो गया और जमा रकम वापस नहीं की गई. माराफारी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही