Search

चेक बाउंस केस : अमीषा पटेल सिविल कोर्ट में नहीं हुई हाजिर, निजी कारणों का दिया हवाला

Ranchi :  फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल मंगलवार को रांची सिविल कोर्ट नहीं पहुंची. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें हाजिर होने का निर्देश दिया था. लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए वह मंगलवार को उपस्थित नहीं हुई. रांची सिविल कोर्ट के JMFC (ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट फ़र्स्ट क्लास) दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत इस मामले में सुनवाई कर रहा है.

साल 2017 से चल रहा चेक बाउंस का केस

बता दें कि अमीषा पटेल पर चेक बाउंस का केस चल रहा है. यह मामला वर्ष 2017 का है. आरोपों के मुताबिक, फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह ने ढाई करोड़ अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिये. अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं. फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में अमीषा पटेल ने 17 जून 2023 को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//