Search

 
 
 

चेक बाउंस केस : बयान दर्ज कराने कोर्ट नहीं पहुंचीं अमीषा पटेल, CRPC की धारा 311 के तहत पिटीशन दाखिल की

 
Ranchi :  फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस केस में रांची सिविल कोर्ट में आज सोमवार को सुनवाई हुई.  ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट डी एन शुक्ला की कोर्ट में अमीषा पटेल की ओर से CRPC की धारा 311 के तहत पिटीशन दाखिल की गयी. यह पिटीशन गवाह को दोबारा बुलाने के लिए दाखिल किया जाता है.  अमीषा पटेल की ओर से पहले गवाह अजय सिंह उर्फ तिंकु सिंह को दोबारा बुलाने का आग्रह किया गया था. अजय सिंह की ओर से अधिवक्ता स्मिता पाठक उपस्थित हुईंं. उम्मीद जतायी जा रही थी कि सोमवार की सुनवाई के दौरान अमीषा पटेल कोर्ट में सशरीर उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करवायेंगी, लेकिन वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई. हालांकि पिछले दिनों अमीषा पटेल इस केस में कोर्ट में हाजिरी लगा चुकी हैं. इसे भी पढ़ें : 17">https://lagatar.in/ranchi-review-meeting-of-cid-dg-from-17-to-19-october-many-points-will-be-discussed/">17

से 19 अक्टूबर तक सीआईडी डीजी की समीक्षा बैठक, कई बिंदुओं पर होगी चर्चा

साल 2017 से चल रहा है चेक बाउंस का केस

बता दें कि अमीषा पटेल पर चेक बाउंस का केस चल रहा है. यह मामला वर्ष 2017 का है. आरोपों के मुताबिक, फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह ने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिये. अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड  इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं. फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया. इसमें कहा गया है कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-handed-over-the-electoral-bond-case-to-a-bench-of-five-judges-hearing-on-october-30/">सुप्रीम

कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड का मामला पांच न्यायाधीशों की पीठ के हवाले किया, सुनवाई 30 अक्टूबर को
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही