Search

 
 
 

चेक बाउंस केस: अमीषा पटेल ने पैसे वापस करने के लिए दिये पांच चेक, 2 करोड़, 75 लाख करेंगी वापस

 
Ranchi : फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के चेक बाउंस का मामला आज राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझा लिया गया. अमीषा पटेल बकाया राशि देने के लिए तैयार हो गयी और उन्होंने आपसी समझौते के आधार पर दो करोड़ पचहत्तर लाख रुपए प्रार्थी अजय सिंह को देने की पेशकश की. इसे अजय सिंह ने स्वीकार कर लिया. इसके बाद दो करोड़ पचहतर लाख रुपए की राशि के भुगतान के लिए अमीषा पटेल की ओर से अजय सिंह को अलग अलग तारीखों के पांच चेक दिये गये. रांची सिविल कोर्ट के JMFC (ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट फ़र्स्ट क्लास) दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत इस मामले में सुनवाई कर रहा था. अजय सिंह की ओर से अधिवक्ता स्मिता पाठक ने पैरवी की.

2017 से चल रहा है चेक बाउंस का केस

बता दें कि अमीषा पटेल पर चेक बाउंस का केस चल रहा है. यह मामला वर्ष 2017 का है. आरोपों के मुताबिक, फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह ने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिये. अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं. फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में अमीषा पटेल ने 17 जून 2023 को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही