Ranchi : फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े चेक बाउंस मामले में एक्ट्रेस 27 फरवरी को सीआरपीसी 313 के तहत अपना बयान दर्ज करायेंगी. रांची सिविल कोर्ट के JMFC (ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास) दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत में अमीषा पटेल, उनकी कंपनी अमीषा पटेल प्रोडक्शन और बिजनेस पार्टनर कुमार ग्रूमर का बयान दर्ज होगा. दोनों पक्षों ने मध्यस्थता के लिए समझौते की पेशकश की थी. लेकिन समझौता नहीं हो पाया. जिसके बाद अदालत ने अमीषा पटेल का बयान दर्ज करने के लिए 27 फरवरी की तिथि निर्धारित कर दी.
चेक बाउंस केस : अमीषा पटेल 27 फरवरी को CRPC-313 के तहत दर्ज करायेंगी बयान
Last Updated: Feb 21, 2024 12:00 AM (IST)