Search

 
 
 

हजारीबाग उपायुक्त के आदेश पर बने चेक पोस्ट व टास्क फोर्स बालू माफिया पर बेअसर

हजारीबाग उपायुक्त ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेश के आलोक में बालू खनन पर रोक लगाने के लिए चेक पोस्ट और टास्क फोर्स बनाया. NGT के प्रतिबंध के बावजूद बालू खनन करने में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए चेक पोस्ट और टास्क फोर्स में 21 पुलिस पदाधिकारी और 22  मजिस्ट्रेज तैनात हैं. लेकिन बालू माफिया पर इसका कोई असर नहीं हुआ.
 

Ranchi: हजारीबाग उपायुक्त ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेश के आलोक में बालू खनन पर रोक लगाने के लिए चेक पोस्ट और टास्क फोर्स बनाया. NGT के प्रतिबंध के बावजूद बालू खनन करने में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए चेक पोस्ट और टास्क फोर्स में 21 पुलिस पदाधिकारी और 22  मजिस्ट्रेज तैनात हैं. लेकिन बालू माफिया पर इसका कोई असर नहीं हुआ. जिले में पहले की तरह बालू का अवैध खनन जारी है.


NGT के आदेश के आलोक में राज्य के सभी बालू घाटों से 10 जून से 15 अक्तूबर तक बालू खनन पर रोक है. इस अवधि में माइनिंग लीज धारक भी नदी से बालू नहीं निकाल सकते हैं. उपायुक्त ने NGT के आदेश को पूरी तरह लागू करने के लिए आठ चेक पोस्ट बनाया. इसमें टीओपी-5 (बड़कागांव थाना), फहाद पुलिस पिकेट (कटकमदाग थाना), कटकमसांडी थाना के सामने, पलमा मोड़ (चलकुशा थाना),पचपेड़ी चौक (बरकट्ठा थाना),चौरदाहा चेकपोस्ट (चौपारण थाना), देवचंदा मोड़ (बरही थाना) और नरंगा टोल प्लाजा (कोर्रा थाना) चेक पोस्ट शामिल है. 

 

प्रतिबंध की अवधि में बालू खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने लिए इन सभी चेक पोस्टों पर पुलिस पदाधिकारियों और मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था. चेक पोस्ट को 24 घंटे तक सक्रिय रखने के लिए अधिकारियों को तीन शिफ्ट में तैनात किया गया था.

 

Uploaded Image


उपायुक्त द्वारा NGT द्वारा की गयी इस व्यवस्था के बावजूद जिले में बालू का अवैध खनन जारी है. NGT के प्रतिबंध के बावजूद उरीमारी,  दामोदर, सांढ़,  शिवाड़ीह,  दुमुहानी, कांड़तरी, सोनपुरा, विश्रामपुर और बदमाही नदी से बालू का अवैध खनन जारी है. इन नदियों के किनारे बालू निकालने के लिए JCB तैनात है. 


अवैध खनन से निकाले गये बालू की ढुलाई के लिए ट्रैक्टरों और ट्रकों की कतार लगी हुई है. यानी बालू के अवैध खनन को रोकने के लिए उपायुक्त का आदेश बालू माफिया पर बेअसर है. अंचल अधिकारी को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की घटना से जिले में सक्रिय बालू माफिया की ताकत का अंदाज लगाया जा सकता है.

 

अवैध बालू खनन को रोकने के लिए तैनात किये गये अफसर


* नवीन कुमार – प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बड़कागांव
* सुमन कुमार – श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बड़कागांव 
* रवि रंजन कुमार – कनीय अभियंता 
* अर्जुन कुमार दुबे – प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कटकमदाग 
* धनश्याम महतो – जनसेवक
* दीपक कुमार रंजन – पंचायत सचिव 
* पंकज कुमार – श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कटकमसांडी 
* शिव शक्ति कुमार – अंचल निरीक्षक 
* रामचंद्र यादव – प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी 
* अभिषेक कुमार – प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, चलकुशा 
* कालू राणा – पंचायत सचिव • रविन्द्र सैनी – कनीय अभियंता
 • जितेंद्र कुमार यादव – श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बरकट्ठा 
* अनुराग लकड़ा – प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 
* रोहित कुमार यादव – प्रखंड कल्याण पदाधिकारी 
* मनोज कुमार – श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चौपारण 
* विक्रम पाण्डेय – प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी 
* अंकित कुमार – प्रखंड कल्याण पदाधिकारी 
* मनोहर भगत – प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बरही
* सदानन्द यादव – प्रखंड कल्याण पदाधिकारी 
* अजय कुमार – अंचल निरीक्षक 
* संदीप तिर्की – प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सदर 

 

पुलिस पदाधिकारी 

* एएसआई वरुण कुमार 
* एएसआई दीपक रोशन लकड़ा 
* एएसआई बसंत भगत 
* एएसआई शंकर प्रसाद यादव
* एएसआई लक्ष्मण तिवारी 
* एएसआई मनोज कुमार 
* एएसआई पावल सोरेन 
* एएसआई फिलिप बरला 
* एएसआई योगेन्द्र कुमार मेहता 
* एएसआई मालिक मुंडा
 • एएसआई स्टीफन हेंब्रम 
* एएसआई संजय पासवान 
* एएसआई खलील इकबाल 
* एएसआई सुगांड सामद 
* एएसआई श्री प्रसाद 
* एएसआई नितीश कुमार 
* एएसआई बाबूलाल चातार 
* एएसआई पृथ्वी हरिजन 
* एएसआई अर्जुनुल हक 
* एएसआई देवेन्द्र सिंह 
* एएसआई कृष्णा राम

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही